फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

Fri, 20 May 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
नजदीकी गांव मोहनपुर के पास शुक्रवार सुबह कैंटर और मारुति कार की टक्कर में बोध राज (56) निवासी रेनका बाग जालंधर की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में उसकी पत्नी वर्षा रानी  (54) और बेटा विजय कुमार (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार विजय कुमार अपने माता-पिता के साथ जगाधरी रिश्तेदारी में किसी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। मोहनपुर के पास उनकी मारुति कार आगे जा रहे कैंटर के नीचे घुस गई। बोधराज की तो मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विजय कुमार और उसकी मां वर्षा रानी डीएमसी में दाखिल हैं। सदर थाना के एएसआई बख्शीश सिंह ने बताया कि कैंटर के ड्राइवर चंद्रका निवासी महाराजगंज (यूपी) के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें