फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई सेवकों की हड़ताल पर गतिरोध बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव (लुधियाना)। सफाई सेवकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का हल मंगलवार को भी नहीं निकला। इस दौरान पंजाब सरकार के मुख्य सचिव अजोय कुमार और लोकल बॉडी डायरेक्टर पीयूष गोयल द्वारा पंजाब सफाई सेवक एक्शन कमेटी के अधिकारियों से चंडीगढ़ में बैठक की गई। परंतु सरकार द्वारा सफाई सेवकों की मांगे ना माने जाने को लेकर सफाई सेवकों द्वारा हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है। सफाई सेवकों की हड़ताल के कारण शहर में हालात बद्तर बन रहे है, जगह जगह कचरे के ढेर लग चुके है।
विज्ञापन

बैठक के संबंध में जानकारी देते जिला प्रधान अरुण गिल ने बताया कि पंजाब एक्शन कमेटी के प्रधान अशोक सारवान, महासचिव रमेश कुमार गोचंड की अगुवाई में निकाय अधिकारियों के साथ बैठ हुई। सरकार से सफाई सेवकों की मांगों को तुरंत मानने के लिए कहा गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सफाई सेवक आगे से और भी मजबूती से अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। हमारी हड़ताल को तोड़ने की नापाक कोशिश की जा रही है जोकि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सफाई सेवकों की मांगों का कोई ठोस हल सरकार द्वारा नहीं निकाला जाएगा, तब तक पूरे पंजाब में सफाई सेवकों की हड़ताल जारी रहेगी। प्रधान ने बताया कि मुख्य सचिव और डायरेक्टर ने पंजाब एक्शन कमेटी के अधिकारियों को अगले चार-पांच दिनों में लोकल बॉडी मंत्री ब्रह्म महिंद्रा से बैठक करवाने के लिए कहा है। पंजाब एक्शन कमेटी को जब भी सरकार बातचीत के लिए बुलाएगी, तो वे बातचीत करने जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें