फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव से हुसैनीवाला बॉर्डर के लिए साइकिल रैली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। पुलिस जिला देहात के एसएसपी पाटिल केतन बलिराम के नेतृत्व में शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को समर्पित 100 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जगरांव पुलिस लाइन से मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे रवाना हुई। बुधवार को यह रैली 100 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सुबह लगभग दस बजे हुसैनीवाला बॉर्डर पर बने शहीदी स्मारक तक पहुंचेगी। पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल, भगत सिंह के भतीजे जोरावर सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

साइकिल रैली में शामिल लोग हुसैनीवाला बॉर्डर पर बने शहीदी स्मारक पहुंच शहीद ए आजम भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि भेंट करेंगे। साइकिल रैली की शुरुआत से पहले जगरांव स्थित पुलिस लाइन में समागम रखा गया और इस दौरान आसपास के स्कूल कॉलेजों के छात्रों के साथ-साथ विदेशों से पढ़ने आए छात्रों ने भी बड़ा उत्साह दिखाते हुए साइकिल रैली में हिस्सा लिया।
पुलिस लाइन में रखे समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल, भगत सिंह के भतीजे जोरावर सिंह , डीसी लुधियाना वरिंदर कुमार शर्मा, लुधियाना रेंज के आईजी एसपीएस परमार, लुधियाना के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एडीसी नयन जस्सल, एसडीएम विकास हीरा, एसएसपी देहात पाटिल केतन बालीराम, पंजाबी गायक राजवीर जवंदा ने शिरकत कर कर कमलों से जो प्रज्ज्वलित कर शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य मेहमानों ने साइकिल रैली में शामिल होने वाले युवाओं को शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, साथ ही उन्होंने युवाओं को नशामुक्त पंजाब साइक्लिंग और खेलों से जुड़ने के अलावा वातावरण की संभाल के लिए विशेष योगदान देने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल और अन्य गणमान्य शख्सियतों को सिरोपा एवं सम्मान चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके एसएसपी देहात पार्टी केतन बलिराम ने बताया कि शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन करने का मकसद युवाओं को देशभक्ति के साथ जोड़ने के साथ साथ युवाओं को नशामुक्त एवं साइक्लिंग और खेलों के प्रति जोड़ना भी है। उन्होंने बताया कि साइकिल रैली में भाग लेने वाले युवाओं की सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और सभी के रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था जगरांव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें