नूरवाला रोड स्थित दशमेश कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी।
सुबह
पत्नी ने पति का शव बरामदे में रोशनदान की ग्रिल से रस्सी के सहारे लटका
देखा। मृतक की पहचान अनिल कुमार (33) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही
थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम
के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार के अनिल कुमार के
दो बच्चे थे। वह एक क्लीनिक चलाता था। उसकी पत्नी नीलम का कहना है कि
पिछले कुछ दिनों से घर में आर्थिक तंगी चल रही थी। जिस कारण अनिल काफी
दिनों से परेशान था। उसका कहना है कि रविवार रात वह सब सो गए थे। सोमवार
सुबह जब वह उठी तो अनिल बेड पर नहीं थे। बाहर जाकर देखना चाहा तो कमरे का
गेट बाहर से बंद था। उसने खिड़की खोल कर देखा तो अनिल का शव बरामदे में लटक
रहा था। एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा
कर परिजनों को सौंप दिया है।