फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जान दी, केस दर्ज होने पर पति ने फिनाइल पी

Sun, 21 Feb 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मारपीट से तंग होकर एक महिला ने अपने भाई को कॉल किया कि मुझे ले जाओ, वर्ना मुझे मार देगें। कुछ देर बाद जब भाई ने दोबारा फोन किया, तो पता चला कि उसकी बहन ने फंदा लगा आत्महत्या कर दी। मृतका की पहचान प्रीति (27) के रुप में हुई है। मृतक के परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना जमालपुर के अधीन आती चौकी मुंडिया की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के भाई नवदीप सिंह के बयान पर पति रजिंदर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद आरोपी रजिंदर कुमार ने फिनाइल पी ली। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

नवदीप सिंह ने बताया कि वह पटियाला की हीरा बाग कालोनी में रहते हैं। उसकी बहन प्रीति की शादी चार साल पहले जमालपुर मुंडिया कलां के रहने वाले रजिंदर कुमार से हुई थी। उनका तीन साल का बेटा है। नवदीप का कहना है कि रजिंदर शराब पीकर अक्सर उसकी बहन से मारपीट करता था। शनिवार रात नौ बजे उसकी बहन का फोन आया। उसने कहा कि रजिंदर उससे मारपीट कर रहा है। उसने कहा कि वह एक-दो दिन में आकर उसे ले जाएगा। इसके बाद देर रात उसने बहन का हालचाल पूछने के लिए फोन किया।
विज्ञापन


तब बहन के जेठ ने बताया कि प्रीति ने पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया है। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवदीप ने आरोप लगाया कि रजिंदर ने कुछ नहीं पिया, वह बचने के लिए ड्रामा कर रहा है। चौकी मुंडियां के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतका के पति राजिंदर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें