फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी मालिक पर पारिवारिक विवाद में बेटे ने ही चलाई थी गोली

Sun, 21 Feb 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
किदवई नगर स्थित संजीव बेकरी के मालिक जोगिंदर पाल पर उन्हीं के बेटे अनिल कुमार ने गोली चलाई थी। अनिल परिवार में चल रहे विवाद और पिता के छोटे भाई की तरफदारी से नाराज था।
विज्ञापन


वह अपने पिता की हत्या करना चाहता था। मामले में खुद को फंसता देख उसने कई तरीके ढूंढे, लेकिन वह पुलिस से बचने में सफल नहीं हो सका। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने अनिल को राजपुरा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने वारदात को अंजाम देने के बाद रिवाल्वर को नाले में फेंक दिया था। पुलिस हथियार को ढूंढ रही है।

डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव ने कहा कि अनिल के पिता उसके छोटे भाई संजीव के साथ रहते थे और उसकी तारीफ ज्यादा करते थे। अनिल को लगता था कि उसके पिता संजीव को ज्यादा प्यार करते हैं और उसकी हर डिमांड को पूरा करते हैं। इसी पारिवारिक क्लेश में वह पिता से अलग हुआ और उनसे रंजिश रखने लगा था। पहले अपने पिता को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपनी पहचान के प्रिंस, मोहित और सोनू से संपर्क किया, मगर वह नहीं माने।
विज्ञापन


इसके बाद उसने तीनों के जरिए 2.35 लाख रुपये का रिवाल्वर खरीदा। वारदात के दिन वह दुकान पर पहुंचा और मौका देख कर उसने पिता को गोली मार दी और फरार हो गया। इसके बाद उसने रिवाल्वर नाले में फेंक दी। बाद में शोर मचा दिया गया कि अज्ञात ने उसके पिता को गोली मार दी है। जब पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि जोगिंदरपाल के घर क्लेश रहता था और उनके बेटे अनिल की उनसे नहीं बनती थी।

पुलिस का शिकंजा खुद पर कसते देख वह दिल्ली चला गया और उसने नंबर बदल कर वाट्सऐप के जरिए अपने सभी रिश्तेदारों को मैसेज कर दिया कि अब उसकी बारी है। इस पर भी पुलिस ने अनिल से जांच को नहीं हटाया। पुलिस ने आरोपी को राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर प्रिंस, मोहित और सोनू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें