फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भागती हुई मंदिर में घुसी महिला... चप्पल से शिवलिंग पर किए प्रहार, लोगों ने सिखाया सबक, सोनिया गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 04:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

एक महिला भागती हुई मंदिर में घुसी गई। देखते ही देखते महिला ने चप्पल से शिवलिंग पर प्रहार करना शुरू कर दिए। महिला को ऐसा करते देख लोगों ने उसे पकड़ा और उसे सबक भी सिखाया। 
विज्ञापन
as crime - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में हिंदू देवी देवताओं का अपमान हुआ है। ऐसा करने वाली एक महिला है, जिसने मंदिर में बेअदबी की है। इस घटना के दौरान पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लुधियाना के सलेम टाबरी स्थित रमेश स्वीट्स शाॉप वाली गली में शनिवार को हुई है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने महिला को सबक भी सिखाया है। 

विज्ञापन


इलाके में रहने वाली एक महिला भागती हुई मंदिर में घुस आई। उसने आते ही मंदिर के अंदर पवित्र शिवलिंग पर चप्पल से प्रहाल करना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने पवित्र शिवलिंग के साथ-साथ देवी देवताओं की मूर्तियों पर भी चप्पल मारे। ऐसा कर महिला ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। 

महिला की इस कृत्य को देख मंदिर में पूजा करने आए लोगों ने महिला को तुरंत काबूकर लिया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना का पता चला तो कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और महिला की धुनाई की। इसके बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस को बुला कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने राजेश कुमार उर्फ पाली सहजपाल की शिकायत पर महिला सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला सोनिया इलाके में ही रहती है। शनिवार सुबह मंदिर में श्रद्धालु माथा टेक रहे थे और पुजारी पूजा कर रहे थे। इस दौरान एक महिला भागते हुए मंदिर के अंदर घुस गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि महिला के पीछे शायद कोई पड़ा है तो किसी ने उसे रोका नहीं। मगर महिला चप्पल पहने ही मंदिर के अंदर घुस गई और उसने पवित्र शिवलिंग पर चप्पल मारनी शुरू कर दी। लोगों ने उसे रोका तो आरोपी महिला ने मंदिर में मौजूद अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों पर भी चप्पल से वार किए।

इस घटना से इलाके में रोष फैल गया और स्थानीय लोगों को लोगों ने इकट्ठा कर उक्त महिला को काबू कर लिया। लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर महिला की धुनाई की और उसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें