फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में खाकी पर लगा दाग: विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 30 Jun 2021 12:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में एक बार फिर खाकी दागदार हो गई। यहां विजिलेंस ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते एक एएसआई को धर दबोचा है। आरोपी ने कार्रवाई करने के बदले पीड़ित से रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट के एक मामले में कार्रवाई के बदले पीड़ित से पांच हजार रुपये रिश्वत लेने वाले पंजाब पुलिस के एएसआई को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने थाना जोधा के अधीन चौक मंसूरा में रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में रायकोट के गांव सराभा नगर निवासी निशान सिंह की शिकायत पर पंजाब पुलिस के एएसआई हाकम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार निशान सिंह की पत्नी मंजीत कौर का गांव में ही बुटीक है। उसके साथ रंजीत कौर काम करती है। रंजीत कौर का अपने पति के साथ घरेलू विवाद था। 14 जून को दोनों में झगड़ा हो गया, जब मंजीत कौर बीच बचाव के लिए गई तो रंजीत के पति ने मंजीत के साथ भी मारपीट की। इस दौरान रंजीत कौर को काफी गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। इसी दौरान रंजीत कौर के पति ने निशान सिंह, उसकी पत्नी मंजीत कौर और रंजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। 

वह जमानत करवाने के बाद अगली कार्रवाई के लिए थाने गया तो आरोपी एएसआई हाकम सिंह ने डरा धमका कर चार हजार रुपये रिश्वत ली। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की। मगर आरोपी ने सात हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


पांच हजार रुपये में दोनों का सौदा तय हो गया। 29 तारीख को रकम देने की बात तय हुई और एएसआई ने उसे मंसूरा चौक पर बुलाया। इसी दौरान पीड़ित ने इसकी जानकारी विजिलेंस टीम को दी। जिसके बाद टीम ने आरोपी एएसआई को रंगे हाथ काबू कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें