फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में चालक की हत्या : तीन अप्रैल से बंद था मोबाइल, भाई पहुंचा तो ट्रक से आ रही थी बदबू

Wed, 07 Apr 2021 07:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

27 मार्च को गोबिंदगढ़ से सरिया लेकर फरीदाबाद के लिए निकले ट्रक चालक की गला घोटकर हत्या कर दी गई। बदमाश नकदी लूटकर शव व ट्रक को लुधियाना-जालंधर रोड पर एल्डिको के पास छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार को थाना सलेम टाबारी पुलिस ने लावारिस हालत में ट्रक को बरामद किया है। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल व लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


गांव झागड़ियां जिला शहीद भगत सिंह नगर निवासी हरनीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई ट्रक चलाता था। 27 मार्च को वह सरिये से भरा ट्रक लेकर फरीदाबाद के लिए निकला था। तीन अप्रैल से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई का ट्रक लुधियाना-जालंधर हाईवे पर सर्विस लेन में खड़ा है।

वह तुरंत मौके पहुंचे और ट्रक खोलकर देखा तो अंदर से बदबू आ रही थी। ट्रक चालक की सीट के पीछे बनी बर्थ पर कंबल से लपेटा उसके भाई का शव पड़ा था। उसे शक है कि लुटेरों ने लूटपाट की नीयत से उसके भाई की हत्या कर शव को छोड़कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें