फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : लुधियाना में हैं तो इस ऑटो गैंग से रहें सावधान, किराया देते वक्त करते हैं बड़ी वारदात

Thu, 25 Mar 2021 05:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ऑटो में बैठी सवारी से सुनसान जगह पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को थाना डिविजन छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को लूट के एक मामले में जांच के दौरान पकड़ा है। इस मामले में डिविजन छह की पुलिस ने एसबीएस नगर निवासी विपिन कुमार की शिकायत पर अमृतसर रोड स्थित तरनतारन निवासी रंजीत सिंह, बसंत नगर निवासी हनी और उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के रहने वाले राजिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को दी शिकायत में विपिन ने कहा कि करीब दस दिन पहले वह ऑटो से अपने घर जा रहा था। जब वह शेरपुर चौक पर ऑटो से उतरा और पर्स निकाल कर ऑटो चालक को किराया देने लगा तो आरोपी उसका पर्स छीनकर ऑटो में फरार हो गए।

उसने काफी शोर मचाया और पीछा करने की कोशिश की लेकिन आरोपी काबू में नहीं आए। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना डिविजन छह पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से पर्स और लूटे के पांच हजार रुपये बरामद किए। पुलिस आरोपियों का पिछला रिकॉर्ड पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें