फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरे कोल नार्थ इंडियां डरदा, मैं एके-47 रखी है’

Mon, 13 Jun 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
फिरौती - फोटो : demo
विज्ञापन
मॉडल टाऊन के प्रतिष्ठित दीप अस्पताल के मालिक डॉ. बलदीप सिंह को छह महीने में दूसरी बार फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने डॉ. बलदीप सिंह से कहा कि ‘मेरे कोल नार्थ इंडियां डरदा, मैं एके-47 रखी है, मैंनू पैसे दे, नहीं तां अस्पताल नू आग ला के तैनू मार दऊंगा’। फोन करने वाला खुद को डाबर बता रहा था। डॉ. बलदीप ने धमकी से डरकर उसके बताए अकाउंट में रुपये भी जमा करवा दिए। फिर डॉक्टर ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। 

थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने डाबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक फिरौती मांगने वाला व्यक्ति दीप अस्पताल से इलाज करवा गया कोई मरीज ही था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। मगर इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


डॉ. बलदीप सिंह की शिकायत के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वह अस्पताल में मरीज का चेकअप कर रहे थे। मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम डाबर बताया और कहा कि तुमने किसी पेशेंट का 30 हजार रुपये रख लिया है। वह बताए गए बैंक अकाउंट में जमा करवा दें। यह कहकर उसने फोन काट दिया। फिर एक मैसेज आया कि उसके पास एक घंटा है, अगर पैसे जमा न करवाए तो उसके अस्पताल को आग लगाकर उसे जान से मार दूंगा। इस बीच आरोपी ने करीब 12 फोन कर डाले। 

डॉक्टर के मुताबिक वह डर गया और उसने पुलिस को शिकायत नहीं की। उसने 30 हजार रुपये कॉल करने वाले व्यक्ति के बैंक अकाउंट में जमा करवा दिए। जब उसे कुछ नहीं पता चला तो उसने पुलिस को जानकारी दी। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने डॉ. बलदीप सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने अस्पताल के बाहर भी पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। 

इससे पहले 4 जनवरी को भी डाक्टर को कॉल आया था कि हमारे 15 हथियारबंद लोग अस्पताल के बाहर खड़े हैं। वह 50 लाख रुपये उन्हें दे दे वर्ना उसके अस्पताल पर हमला कर उसे मार देंगे। पुलिस ने मामले की जांच कर गांव आंसी कलां के सुलेमान को काबू किया था। उसने रंजिशन डॉक्टर को डराने के लिए लूट के मोबाइल से कॉल कर उसे धमकाया था और फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाऊन के एसएचओ सुरिंदर चोपड़ा ने कहा कि डॉ. बलदीप सिंह की शिकायत पर डाबर नाम के व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है। उसका मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें