धांधरा रोड के ज्ञान एन्क्लेव में रहने वाले विजिलेंस के रिटायर्ड एएसपी की कोठी पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर एएसपी के घर से नगदी, जेवर समेत पांच लाख का सामान चुराकर ले गए।
घटना का पता उस समय पता चला जब वह दिल्ली से अपने घर पहुंचे। घटना के समय पूर्व एएसपी अपने परिवार के साथ दिल्ली रिश्तेदारी में गए हुए थे। सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विजिलेंस के रिटायर्ड एएसपी फकीर सिंह ने बताया कि पहले दिल्ली तैनात थे। चार मार्च को वह अपने परिवार के साथ दिल्ली रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीछे से चोरों ने उनके घर पर हाथ साफ कर दिया। उनकी बेटी सात अप्रैल दोपहर को घर पहुंची। जब वह अंदर गई तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोरी की घटना का पता चलने ही वह खुद भी घर पहुंचे।
फकीर सिंह का कहना है कि चोर उनके घर से 70 हजार की नगदी, 15 तोले सोने के गहने, एक एलईडी और अन्य सामान चुरा ले गए। उनका करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि उनके इलाके में पहले भी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन इलाके में न पुलिस की गश्त है और न ही पुलिस किसी वारदात पर कोई कार्रवाई करती है।