फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर में चोरी, दस घरों को बाहर से किया बंद

Tue, 17 Nov 2015 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना डिवीजन सात के पीछे स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में बने एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने आस-पड़ोस के करीब दस घरों को बाहर से बंद कर दिया ताकि मदद के लिए कोई बाहर न आ सके। चोर मास्टर राधेश्याम के बंद घर से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बारे में सुबह पता चला जब एक पड़ोसी ने अपने घर का दरवाजा खोलना चाहा। उन्होंने पड़ोसियों को आवाज दी लेकिन उनके दरवाजे भी नहीं खुले।
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस कालोनी में रहने वाले मास्टर राधेशाम के बेटे पवन ने बताया कि वह परिवार समेत दिल्ली सत्संग समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार रात चोरों ने घर के ताले तोड़ कर सामान चोरी कर लिया। पवन ने बताया कि सोमवार सुबह उसके रिश्तेदार का फोन आया था कि उसके घर व अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा है।
सुबह चोरी की वारदात का पता चलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। राधेश्याम के रिश्तेदार विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर इस बात की सूचना दी। सूचना के काफी समय बाद सिर्फ पीसीआर मुलाजिम ही वारदात स्थल पर पहुंचे। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित सूद ने कहा कि उन्हें अभी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर उनके पास कोई सूचना आती है तो वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें