फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के साथ मिल नौकर ने दुकान से उड़ाए पांच लाख 

Thu, 16 Jun 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
डुगरी स्थित कार स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करने वाले आठ साल पुराने नौकर ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर दुकान से पांच लाख रुपये की नगदी उड़ा ली। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी बिहार स्थित अपने घर रवाना हो गए। जब दुकान मालिकों को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने इस मामले में नौकर पंचम कुमार, उसके दो भाई विकास और विनय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है।

डुगरी फेस वन में रहने वाले भूपिंदर सिंह ने कहा कि उनकी मोगा इंटरप्राइजेज के नाम से डुगरी रोड पर स्पेयर पार्ट्स और कार असेसरीज की दुकान है। करीब आठ साल से आरोपी पंचम को अपने पास काम पर रखा हुआ था। वह बाजार से कई बार उनकी लाखों रुपये की पेमेंट लाता और ले जाता था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले किसी पार्टी से पांच लाख रुपये की नगदी आई थी। भूपिंदर को कहीं जाना था तो उन्होंने पंचम को पैसे दिए और चले गए। बाद में जब उन्हें नगदी चाहिए थी तो उन्होंने पंचम को फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं मिल पाया। अगले दिन वह दुकान पर आए और पंचम का इंतजार करने लगे। 

पंचम के न आने पर वह उसे ढूंढते हुए उसके कमरे पर पहुंचे। वहां से पता चला कि पंचम रात करीब 2 बजे अपने गांव के लिए निकल गया। उसके साथ उसका भाई विकास और चचेरा भाई विनय भी था। भूपिंदर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार के छपरा जिले के गांव मथुरा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई झिलमिल सिंह ने कहा कि दुकानदार की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एक टीम आरोपियों की तलाश में बिहार रवाना हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें