फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ झगड़ा किया, फिर फंदे से लटका

Mon, 06 Jun 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रहने वाले संजय कुमार ने रविवार देर रात को अपने पड़ोस के खाली प्लाट में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। संजय शराब के लिए पैसे न मिलने के बाद पत्नी से झगड़ा कर घर से निकला था।  
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब उसके परिजन उसे ढूंढते हुए बाहर निकले। शव लटका देख उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना मिलने के बाद थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। संजय के परिजन उसका शव लेकर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गए। 

जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संजय कुमार मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई का रहने वाला है। यहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी सुनीता घरों में बर्तन साफ करने का काम करती है।
विज्ञापन


संजय शराब पीने का आदी है और कोई काम नहीं करता था। वह सुनीता से अक्सर शराब पीने के लिए पैसे मांगता रहता था। सुनीता उसे सराब पीने के लिए मना करती थी, जिस कारण दोनों में काफी झगड़ा होता था। रविवार रात को भी संजय ने शराब के लिए सुनीता से पैसे मांगे, लेकिन सुनीता ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सुनीता और संजय के बीच में झगड़ा हो गया। संजय घर से बाहर निकल गया और घर के साथ वाले खाली प्लाट में जाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें