एक महिला ने अपने ससुर को इतना परेशान किया कि उसने अपने हाथ ही नस काट ली। घायल को परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल की पहचान जसपाल सिंह के रुप में हुई है। इस मामले की शिकायत थाना माडल टाऊन के अधीन आती चौकी आत्मपार्क पुलिस को दे दी गई है।
जसपाल सिंह ने कहा कि वह स्टील शटरिंग का काम करता है। उसके बेटे मनप्रीत की मोबाइल रिपेयर की दुकान है। दिसंबर 2015 में उन्होंने अपने बेटे मनप्रीत की शादी की थी।
शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनकी बहू की यह दूसरी शादी है। इसी बात को लेकर उनके घर में क्लेश रहने लगा। बहू ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी कि वह उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा देगी।
उनकी बहू ने कुछ दिन पहले जसपाल की पत्नी के साथ भी मारपीट की। बहू की धमकियों से तंग आकर उसने हाथ की नस काट ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।