फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ रेप की कोशिश

Fri, 01 Apr 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही पड़ोसियों की सात वर्षीय बेटी के साथ दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन


जब बच्ची ने शोर मचाया तो उसके परिजन आरोपी के कमरे में पहुंचे। आरोपी उन्हें देखकर फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मोहन केसरी के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

पीड़ित बच्ची के परिजनों के मुताबिक वीरवार को उनकी सात वर्ष की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को अपने कमरे में ले गया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी तो बच्ची की मां दौड़ कर घर के बाहर पहुंची। बच्ची के चीखने की आवाज मोहन केसरी के कमरे में से आ रही थी। बच्ची की मां ने आरोपी के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बच्ची के चाचा ने दरवाजा तोड़ दिया। आरोपी बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश कर रहा था। बच्ची के परिजनों को देखकर आरोपी ने उन्हें धक्का दिया और मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें