फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की बच्ची के साथ रेप

Thu, 09 Jun 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली 13 साल की एक बच्ची के साथ दुराचार किया। आरोपी ने बच्ची को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।
विज्ञापन


बच्ची ने अपने परिजनों को सारी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की शिकायत पर उसके पड़ोसी सुनील के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।

पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा कि वह और उसकी पत्नी दो दिन पहले अपने काम पर चले गए। उनकी बच्ची घर में अकेली थी। आरोपी उनके घर में जबरदस्ती घुस गया और बच्ची को डरा धमका कर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने बच्ची को धमकियां दीं। जब वह घर आए तो बच्ची रोने लगी। पूछने पर उसने सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने कहा कि पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें