फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से 1.15 करोड़ की ठगी

Thu, 14 Jan 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हड्डी रोग माहिर डॉ. मोहम्मद यामीन ने अपने बेटे को क्रिश्चियन मेडिकल कालेज में एमएस की सीट मैनेजमेंट कोटे से दिलाने का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी मारने की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू की जांच के बाद थाना पीएयू ने मोहाली के एनएस सहगल और दिल्ली के अंकुश सागर के खिलाफ धोखधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने एक समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराया था, उसमें एमएस या एमडी की सीट प्राप्त करने के लिए उनको संपर्क करने को कहा गया था।

डॉ. यामीन की पहल पर आरोपियों ने उनके बेटे को सीएमसी में मैनेजमेंट कोटे में एक सीट अलाटमेंट का पत्र उनको दिया और राशि वसूल कर चंपत हो गए। बाद में जांच पर पता चला कि वह पत्र फर्जी था। राशि लौटाने से इंकार करने पर डॉ. यामीन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के  लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें