फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में ठूंसे हुए थे गोवंश, पुलिस ने रोका तो फायरिंग की

Thu, 14 Jan 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (डेराबस्सी)मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से एक ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे गोवंश को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने उन पर फायरिंग कर दी। यह घटना हरियाणा बैरियर के पास हुई। इस दौरान गौवंश से भरा ट्रक नाका तोड़कर हरियाणा में दाखिल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा करके मौली बैरियर के पास ट्रक को कब्जे में लिया। लेकिन, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस और गोरक्षा दल के सदस्यों ने ट्रक में से 9 गाय और 10 बैलों को बचा लिया। जबकि एक बैल की दम घुटने से मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने फायरिंग का केस दर्ज किया है जबकि रायपुररानी पुलिस ने अलग से पशु तस्करी का केस दर्ज किया है।

जानकारी मुताबिक, सूचना के आधार पर गोरक्षा दल, डेराबस्सी एवं गो सेवा सोसायटी अंबाला की टीम ने जीरकपुर राजपुरा रोड पर छतबीड़ के पास नाका लगा रखा था। देर रात गोवंश से भरा एचआर 38 के 2732 ट्रक को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन, चालक ट्रक को भगा ले गया और जीरकपुर में जेपी अस्पताल से यूटर्न करके डेराबस्सी की ओर मुड़ गया। उसके पीछे गोरक्षा दलों की टीमें भी लग गईं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी ट्रक के बारे में जानकारी दी। डेराबस्सी में ट्रक बरवाला की ओर मुड़ गया। हरियाणा सीमा पर पुलिस नाके पर हवलदार पाल महिंदर की अगुवाई में पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया। इस दौरान ट्रक में मौजूद लोगों ने फायर करते हुए नाका तोड़कर ट्रक हरियाणा की सीमा में भगा ले गए।

गोरक्षा दल डेराबस्सी के प्रधान नरेश बत्रा, गुरनाम चौधरी, गुरचरन चौधरी, विवेक, राजेश, राकेश काका, रोहित, कालिया, मोनू, राणा, गो सेवा सोसायटी हरियाणा से प्रधान जगदेव संधू, सतीश सेठ, सोनू, गोल्डी, गैरी, मिन्टू ने बताया कि आगे बरवाला के पास गोरक्षा दल नारायणगढ़ की टीम ने भी नाका लगा दिया।

इसके बावजूद ट्रक वहां भी नहीं रुका। इस बीच ट्रक का टायर फट गया और मौली पुलिस चौकी के पास तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। ट्रक में गोवंश ठूंस ठूंसकर भरे हुए थे। इससे एक बैल की मौत हो गई, जबकि नौ गाय व दस बैल बचा लिए गए। गोवंश को साहा गोशाला में पहुंचा दिया गया। मौली पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु तस्करी का केस दर्ज किया गया है। वहीं, डेराबस्सी पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं 336 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें