फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर रही पीड़ित परिवार को परेशान ः संग्रामी

Sun, 17 May 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के जोनल सचिव गगन संग्रामी और नौजवान भारत सभा के जिला नेता गुरांदित्ता सिंह झबेलवाली ने कहा कि बस में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस प्रशासन के अधिकारी सरकार से शाबाशी लेने के लिए पीड़ित परिवार को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस की ओर से निजी बस ऑपरेटरों के  चक्का जाम के दौरान कोई सख्त एक्शन न लेने के बाद अब पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार को तफ्तीश के नाम पर परेशान कर रहे हैं। अधिकारी दोषी कंडक्टर को बचाकर और कंडक्टरों को शह देकर सरकारी आशीर्वाद प्राप्त करना चाह रहे हैं।


उक्त नेताओं ने कहा कि मुक्तसर पुलिस बस मालिक और शिअद के गिद्दड़बाहा हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को बचाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर न्यू दीप बस का परमिट रद्द न किया गया और दोषी कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ बस मालिक डिंपी ढिल्लों पर पर्चा दर्ज न हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें