रिवाल्वर से चली गोली सरकारी स्कूल फिरोजपुर (लड़के) की साइंस अध्यापिका को लगी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। गंभीर हालत में उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल (लड़के) की साइंस अध्यापिका अनु वालिया पत्नी रणजीत सिंह वालिया रविवार दोपहर एक बजे अपने घर में थीं। रिवाल्वर लोड था। अचानक रिवाल्वर से गोली चल गई जो उनकी रीढ़ की हड्डी में जाकर लगी। जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।
उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती करवाया गया। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख लुधियाना रेफर कर दिया। रिवाल्वर से गोली कैसे चली इसका अभी पता नहीं चल पाया।