फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: दो एएसआई की हत्या मामले में गैंगस्टर जयपाल फिरोजपुरिया समेत चार के खिलाफ केस, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 16 May 2021 04:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा)

सार

पंजाब के जगरांव स्थित नई अनाज मंडी में दो एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर जयपाल फिरोजपुरिया, एक अज्ञात समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देर शाम को जगरांव की नई अनाज मंडी में दो एएसआई की गोली मार हत्या करने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर जयपाल फिरोजपुरिया, बब्बी (मोगा), खरड़ निवासी जस्सी (एसबीएस नगर) और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। यह मामला होमगार्ड जवान राजविंदर सिंह की शिकायत पर थाना सिटी जगरांव में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस गैंगस्टर की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोपहर बाद समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस मामले के बाद सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि शनिवार शाम को सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई भगवान सिंह, एएसआई दलविंदर सिंह और होमगार्डन जवान राजविंदर सिंह साधारण ड्रेस में अपनी निजी कार में गश्त कर रहे थे।

उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर खेप लेकर आ रहे है। शाम लगभग छह बजे नई अनाज मंडी में एक सफेद रंग की कार के पास दो युवा एक कैंटर से कुछ सामान उतार कर रख रहे थे। शक होने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की। उसी समय कैंटर और कार सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पहली गोली भगवान सिंह को लगी जिनकी मौके पर मौत हो गई थी। जब एएसआई दलविंदर सिंह ने पीछे हटना चाहा तो दूसरे गैंगस्टर ने गोली मार दी। एक गोली राजविंदर सिंह पर भी चलाई गई लेकिन वह किसी तरह से बच गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल दलविंदर सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। देर रात को पुलिस ने इस वारदात में शामिल कैंटर को बरामद कर लिया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि गैंगस्टर नशे की खेप लेने आए थे या फिर हथियार। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें