लुधियाना के पाश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में रिटायर्ड आयकर अधिकारी सुखदेव सिंह (68) और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर (62) की हत्या के मामले की गुत्थी को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात को अंजाम उनके छोटे बेटे के एनआरआई साले ने अंजाम दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान सामने आए क्लू के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान गांव गिल निवासी जसदेव सिंह नगर निवासी चरणझीत सिंह उर्फ जगदेव के रुप में हुई है। आरोपी ब्रिटिश नागरिक है और लंदन में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है जिससे वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा ने बताया कि सुखदेव सिंह का छोटा बेटा जगमोहन सिंह भी कनाडा में रहता है। उसकी शादी 2008 में आरोपी चरणजीत की बहन के साथ हुई थी। शादी के बाद वह भी विदेश में चली गई। पुलिस के मुताबिक जगमोहन की बहन को ससुराल वालों की तरफ से तंग किया जाता था। दोनों परिवारों का आपसी कोई मतभेद था। सुखदेव सिंह का बेटा जगमोहन पहले यूके में रहा और कुछ समय पहले कनाडा में चला गया था। परिवार में काफी विवाद था। चरणजीत सिंह इस विवाद और बहन की परेशानी के पीछे सुखदेव और गुरप्रीत कौर का हाथ मानता था। जिस कारण वह उन्हें रास्ते से हटाना चाहता था।
लंदन में ही पैदा हुआ, वहीं की सारी पढ़ाई और शादी लुधियाना में की
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी चरणजीत सिंह लंदन में ही पैदा हुआ था और वहीं उसने सारी पढ़ाई की। वह लंदन यूनिर्वसिटी से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। 2017 में उसकी शादी हुई और वह लुधियाना में शादी कराने के लिए ही आया था। जिसके बाद वह वापिस चला गया। कोरोना के चलते वह वापिस नहीं आ सका और जनवरी 2022 में दोबारा लुधियाना में आया था और ससुराल वालों के पास जसदेव सिंह नगर में रह रहा था।