फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का क्या कसूर: लुधियाना में नौ साल के बच्चे की हत्या, गल रेतकर मार डाला, पुलिस के चक्कर काटते रहे घरवाले

Sun, 08 Feb 2026 11:03 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में 9 साल के बच्चे की निर्मम हत्या हुई है। बच्चे का गला रेतकर उसे मार दिया। बच्चा तीन दिन पहले लापता हो गया था और अब उसकी लाश झाड़ियों में मिली है। 
विज्ञापन
अमन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में नौ साल के मासूम की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। लुधियाना के कासाबाद इलाके में तीन दिन पहले लापता हुए नौ साल के अमन की निर्मम हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। तीन दिन तक बच्चे के परिजन रिपोर्ट लिखवाने के लिए थानों के चक्कर लगाते रहे। थाना सलेम टाबरी और थाना मेहरबान की पुलिस हदबंदी को लेकर उलझी रही।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर अमन के परिवार वालों ने कासाबाद में ही सड़क जाम कर दी। इसके बाद सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत दर्ज की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने के कुछ समय बाद ही धरनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर झाड़ियों में बच्चे का खून से सना शव मिला। अमन की मां सीमा और पिता अकलेश ने बताया कि वे मूलरुप से उत्तरप्रदेश के हरदोई जिला के रहने वाले हैं। तीन दिन पहले अमन लापता हो गया था।

मासूम का गला रेतकर हत्या
परिवार वालों ने कहा कि वे थाना मेहरबान जाते थे तो पुलिस कहती थी कि सलेम टाबरी का एरिया है। सलेम टाबरी जाते थे तो कहा जाता कि थाना मेहरबान का एरिया है। तीन दिन से उन्हें चक्कर कटवाए जा रहे थे। शनिवार को उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। सलेम टाबरी पुलिस ने जांच शुरू की ही थी कि इलाके में शोर मच गया कि बच्चे का शव झाड़ियों में पड़ा है। बच्चे की गला रेत कर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


खंगाले जा रहे सीसीटीवी
लोगों का आरोप है कि सुबह इसी एरिया में बच्चे की तलाश की गई थी लेकिन सुबह कोई शव नहीं था। जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, तो हत्यारे ने शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज चेक करने में जुटी है ताकि जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जा सके। इस मामले में अभी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें