फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे ने किया मामा का कत्ल: प्रेम विवाह का कर रहा था विरोध, सिर पर लाठी से वार कर ले ली जान

Mon, 10 Mar 2025 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

बोदल प्रकाश और उसके भांजे जसबीर पुत्र गुड्डू में बहस के बाद मामला खूनी हो गया था। जसबीर रिश्तेदारी में किसी लड़की से प्रेम विवाह करना चाहता है और बोदल इसका विरोध कर रहा था। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायकोट के गांव सिलोआणी में लड़ाई के बाद भांजे ने मामा के सिर में लाठी से वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार आधी रात को हुई। विवाद प्रेम विवाह से जुड़ा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। रायकोट सदर पुलिस उसकी तलाश कर रही है जबकि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव सिलोआणी के किसान जसविंदर सिंह ने अपनी जमीन गांव के ही अमरजीत सिंह को ठेके पर दी हुई है। इसी जमीन में लगी पानी की मोटर के कोठे में बैठ कर कई मजदूर शराब पी रहे थे। इनमे से कई बाहरी राज्य के मजदूर परिवार पिछले 25-30 साल से इसी गांव में रह रहे हैं। शराब पीने के दौरान बुजुर्ग बोदल प्रकाश और उसके भांजे जसबीर पुत्र गुड्डू में बहस शुरू हो गई। जसबीर रिश्तेदारी में किसी लड़की से प्रेम विवाह करना चाहता है और बोदल इसका विरोध कर रहा था। 

इसी बात को लेकर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जसबीर ने अपने मामा बोदल प्रकाश के सिर पर लाठी से कई वार कर दिए। बोदल प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। कत्ल के बाद जसबीर फरार हो गया जबकि अन्य मजदूर वहीं रहे। उन्होंने गांव वासियों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पंचायत ने पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जसबीर फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। जसबीर समेत कुल चार के खिलाफ कत्ल की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें