फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: फुटबॉल मैच के दौरान फायरिंग में नाबालिग की मौत, सेना का जवान घायल; मोटरसाइकिल सवारों ने चलाई गोली

Mon, 10 Mar 2025 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गुरसेवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के मेहता कस्बे के खब्बे राजपूतां गांव में देर रात एक दुखद घटना घटी। गांव में आयोजित एक फुटबॉल मैच के दौरान अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 15 वर्षीय गुरसेवक सिंह की मौत हो गई और सेना का एक जवान गुरप्रीत सिंह घायल हो गया। गुरप्रीत सिंह इन दिनों छुट्टी पर आया था।
विज्ञापन


घटना रात करीब 10 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गुरसेवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मेहता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश भी शामिल है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें