फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर ने किया साथी का कत्ल

Sat, 16 Jul 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
थाना दाखा के गांव तलवंडी खुर्द में एक प्रवासी मजदूर ने अपने साथी का कत्ल कर दिया और फरार हो गया। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया मृतक की पहचान जगदीश के तौर पर हुई है। वह पिछले दस बारह साल से गांव तलवंडी में अजमेर सिंह के पास काम करता था। आरोपी इरफान भी गांव के ही किसान प्रेमजीत सिंह के पास काम करता था। इरफान एवं जगदीश की आपस में दोस्ती थी। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे इरफान, गंगा एवं जगदीश ने खेतों में बैठ कर शराब पी।

इस दौरान जगदीश और इरफान में किसी बात को लेकर बहस हो गई। गुस्से में इरफान ने नजदीक ही पड़ी कस्सी उठा कर जगदीश के सिर में मार दी। इससे जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। इरफान मौके से फरार हो गया। गंगा ने घटना की जानकारी सरपंच रणजोध सिंह और खेत के मालिक को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इरफान की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुधार भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें