फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: विवाहिता से ससुर, देवर और बिचौलिए ने किया सामूहिक दुष्कर्म, राजस्थान में तीन माह पहले हुई थी शादी

Sat, 25 Mar 2023 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी तीन महीने पहले हनुमानगढ़ के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद आरोपी उसे परेशान करने लगे। आरोपियों ने बारी-बारी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसके साथ कई बार मारपीट की।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ इलाके में तीन महीने पहले शादी कर गई विवाहिता के साथ उसके ससुर, देवर, बिचौलिए के अलावा ननद के लड़के ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की हैवानियत के बाद युवती ने किसी तरह से इसकी जानकारी परिवार को दी। परिवार वाले बेटी के ससुराल पहुंचे और उन्होंने बेटी को वहां से लाकर लुधियाना पुलिस के पास शिकायत की। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर हनुमानगढ़ के गांव किराड़ा निवासी राम सिंह ससुर, देवर राकेश सिंह, ननद के बेटा कमल और बिचौलिया ओंकार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह को लेकर नया खुलासा, SGPC में अपना दखल कायम करना चाहता था खालिस्तान समर्थक
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक उसकी शादी तीन महीने पहले हनुमानगढ़ के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद आरोपी उसे परेशान करने लगे। आरोपियों ने बारी-बारी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसके साथ कई बार मारपीट की। आरोपियों ने उसका एटीएम लेकर उसके खाते से करीब 80 हजार रुपये भी निकलवा लिए। किसी तरह से पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद पीड़िता की मां हनुमानगढ़ पहुंची और बेटी को छुड़वा कर लुधियाना वापस ले लाई। यहां उसने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों को दी और मामला दर्ज कराया। उधर, जांच अधिकारी का कहना है कि मामला राजस्थान से जुड़ा है। आरोपी तो अभी फरार है। जांच के बाद राजस्थान पुलिस के साथ संपर्क कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें