फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर वारदात : पटियाला की नर्स से लुधियाना में दुष्कर्म, हैवानियत में 65 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल

Fri, 02 Apr 2021 07:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर पटियाला की एक नर्स से जगरांव में दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों एक 65 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। शुक्रवार सुबह किसी तरह पीड़िता जगरांव बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से रिश्तेदारों से संपर्क किया, इसके बाद पुलिस स्टेशन पहुंची। पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है। थाना जगरांव पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार लगभग 20 दिन पहले वह जगरांव निवासी दो लोगों के संपर्क में आई थी। दोनों आरोपी उसकी सहेली को जानते थे। इसलिए वह उनसे बातचीत कर रही थी। आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने का झांसा दिया। गुरुवार को उसे नर्सिंग से संबंधित सभी दस्तावेज लेकर जगरांव पहुंचने को कहा। 

वह गुरुवार को सभी सर्टिफिकेट लेकर जगरांव के तहसील रोड स्थित एक कोठी में पहुंच गई। वहां दोनों आरोपी मौजूद थे। दोनों ने उसे काफी इंतजार करवाया, ऐसे में शाम हो गई। शाम लगभग छह बजे उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। जिसे पीने के कुछ समय बाद ही वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर वह जगरांव बस स्टैंड पहुंची। यहां से उसने अपने रिश्तेदारों को सारी वारदात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


उधर, थाना सिटी प्रभारी गगनप्रीत सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। सब इंस्पेक्टर कमलदीप कौर को महिला के बयान दर्ज करने भेजा गया है। बयान दर्ज होने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें