फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सर्राफा कारोबारी की बाइक पंचर कर, गहने-नकदी से भरा बैग लेकर फरार

Fri, 02 Apr 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • गोरखनाथ इलाके के दस नंबर बोरिंग पर गोकुल ज्वेलर्स के नाम से है राकेश वर्मा की दुकान
  • दुकान बंद कर घर लौटते समय हुई घटना, गोरखनाथ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
पीड़ित सर्राफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के दस नंबर बोरिंग के पास बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब सर्राफा कारोबारी की बाइक पंचर कर बदमाशों ने पहले उनका ध्यान भटकाया। फिर गहने और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कारोबारी के मुताबिक, बैग में 66 ग्राम के करीब सोने के गहने, 300 ग्राम चांदी के गहने, दुकान की चाभी और 67 हजार नकद रुपये के अलावा अन्य कागजात थे।
विज्ञापन


ज्वेलर्स ने गोरखनाथ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के दुकानों, मकानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला चोरी है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के नखास चौक निवासी राकेश कुमार वर्मा की दस नंबर बोरिंग पर गोकुल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार को करीब आठ बजे राकेश दुकान बंद कर गहने, नकदी तथा कागजात एक बैग में रखकर घर जाने के लिए निकले।
विज्ञापन


बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि उनकी बाइक पंचर है। बाइक के पहिये में एक सीरिंज धंसा मिला। राकेश के दुकान से दो दुकान बाद मेडिकल स्टोर की एक दुकान है। राकेश को लगा कि मेडिकल स्टोर वाले ने सीरिंज फेंक दिया है जो कि उनकी बाइक के पहिए में धंस गया है।
 
रुपये और गहनों से भरा बैग बाइक की हैंडिल में टंगा छोड़कर वह इसकी शिकायत करने मेडिकल स्टोर पर गए, इस बीच एक बाइक से आए दो बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। राकेश ने अन्य दुकानदारों को इसकी जानकारी देने के साथ ही 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना के बाद पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची।

इस बीच गहने चोरी होने की सूचना पर गोरखनाथ थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना के बाद राकेश के भाई व अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि मामला चोरी का है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें