फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: नाबालिग के साथ एक दोस्त ने किया कुकर्म, दूसरे ने बनाया वीडियो, अब कर दिया वायरल

Tue, 24 Aug 2021 05:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिया। वहीं दूसरे दोस्त ने मोबाइल से वीडियो बनाया और बाद में इसे वायरल कर दिया। पुलिस ने अब इस मामले में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में 17 वर्षीय नाबालिग युवक के साथ उसके एक दोस्त ने जबरदस्ती कुकर्म किया। एक आरोपी ने नाबालिग की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी। थाना सलेमटाबरी पुलिस ने पिता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


लुधियाना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है। उसके परिवार में चार बच्चे हैं। उसकी एक टांग खराब हो चुकी है, इसलिए वह अब मजदूरी भी नहीं कर पाता। उसका 17 वर्षीय बेटा सफाई का काम करता है। 23 अगस्त को वह काम पर नहीं गया, उसने काम पर नहीं जाने का कारण पूछा। उसके बेटे ने बताया कि पेट में दर्द हो रहा है। जब गहराई से पूछा तो बेटे ने बताया कि 21 अगस्त की देर शाम उसकी पहचान के दो युवक उसे जबरदस्ती धमका कर अपने साथ ले गए। उस समय घर पर कोई नहीं था। 

वहां पर एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती कुकर्म किया, जबकि दूसरे ने मोबाइल से वीडियो बना बनाया। उसे वीडियो दिखाकर धमकाया गया कि जब भी उसे बुलाएंगे उसे आना होगा। अन्यथा उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। उक्त आरोपियों ने कुछ समय बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया। थाना सलेमटाबरी प्रभारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें