फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Sun, 13 Dec 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चक्क कलां में नहर के किनारे झाड़ियों से रविवार को एक मजदूर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान संजू के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

थाना दाखा की पुलिस ने मृतक के पिता ननकू के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में ननकू ने बताया कि उसके चार बेटे और दो बेटियां हैं। बीते दिन उसकी बेटी की सगाई थी। घर में रिश्तेदार आए थे। शाम को उसका बेटा संजू अपनी साइकिल पर घर से बाहर गया था। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान उसका शव गांव से मुल्लांपुर की तरफ झाड़ियों में मिला। शव पर तेजधार हथियारों के निशान थे। इससे साफ था कि उसका किसी ने कत्ल किया था। शव के पास ही उसका साइकिल भी पड़ा था। थाना दाखा के अतिरिक्त प्रभारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें