फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भागा दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट दर्द का बहाना बनाकर हवालात से फरार होने वाला दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
विज्ञापन


थाना ढिलवां की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर सुभानपुर अड्डे पर सुबह दस बजे आरोपी लवप्रीत सिंह को धर लिया। आरोपी पैसे खत्म होने पर अपने किसी परिचित से पैसे लेकर आगे भागने की फिराक में था।

एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि लवप्रीत एक दिसंबर को थाने से भागने के बाद चिंतपूर्णी की तरफ चला गया था और अपने रिश्तेदारों के घर पर ठिकाना बनाता रहा।

पुलिस की लगातार छापामारी के चलते किसी भी रिश्तेदार ने उसे अपने पास नहीं रखा। इस दौरान उसने सुभानपुर में अपने किसी परिचित को फोन किया और उससे पैसे मांगे।
विज्ञापन


आरोपी पैसे लेकर फिर से भागने की फिराक में था। परिचित से सूचना पुलिस को मिल गई। उन्होंने रविवार सुबह दस बजे एएसआई पवन कुमार, कांस्टेबल बचित्र और एचसी कुलवंत सिंह को साथ लेकर ट्रैप लगा दिया। जैसे ही लवप्रीत बस से उतरा तो पुलिस ने उसे धर लिया।

ढिलवां पुलिस ने एक दिसंबर को गांव नूरपुर लुबाना के पास नाकाबंदी करके क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले लवप्रीत सिंह और अमनदीप को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने दोनों से चोरी का बाइक भी बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने 18 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रात को हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


रात को एक ने पेट दर्द का बहाना बनाकर बाथरूम जाने के लिए कहा। मुंशी लवप्रीत सिंह व होमगार्ड के संतरी ज्ञान सिंह ने उसे जैसे ही हवालात से बाहर निकालने के लिए खोला तो दोनों पहले से बनाई योजना के अनुसार थाने से भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें