फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टएंड माल के बाहर मेयर के दामाद की कार लूटी

Sat, 14 Nov 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर रोड स्थित वेस्टएंड मॉल में शापिंग करने आए मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़िया के दामाद डॉ. अमनप्रीत सिंह के ड्राइवर से गन प्वाइंट पर उनकी कार लूट ली गई। लुटेरों ने ड्राइवर को मारपीट कर बुरी तरह से घायल भी कर दिया। डॉ. अमनप्रीत ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मेयर के दामाद की कार लूटे जाने की सूचना मिलने के बाद डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव, एडीसीपी 3, एसीपी वेस्ट, थाना सराभा नगर और सीआईए टू की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के बाद आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू की। जिस तरफ लुटेरे गए हैं, पुलिस की एक टीम उस तरफ भी रवाना हो गई है।
विज्ञापन

डॉ. अमनप्रीत सिंह ने कहा कि वह बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज में डाक्टर हैं। शनिवार को वह अपने ड्राइवर आदेश के साथ अपनी वेंटों कार में वेस्टएंड मॉल में शापिंग करने आए थे। वह खुद वेस्टएंड मॉल के सामने उतर गए। ड्राइवर कार पार्क करने चला गया। इसी दौरान आदेश कुमार के पास हथियारों से लैस युवक आए और दो युवक दरवाजा खोलकर पीछे बैठ गए। एक युवक आगे बैठ गया। उन्होंने ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसी दौरान बाहर खड़े चौथे आरोपी ने उसे गाड़ी से बाहर निकाला और उसके कपड़े फाड़कर चाबी छीन ली। इसके बाद वे गाड़ी लेकर मुल्लांपुर की तरफ रवाना हो गए। डॉ. अमनप्रीत के अनुसार वह मॉल के अंदर भी नहीं पहुंचे थे कि ड्राइवर का फोन आ गया।
सीसीटीवी कैमरे के जरिए लुटेरों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि लुटेरे मुल्लांपुर की तरफ रवाना हुए हैं तो अधिकारियों ने मुल्लांपुर और जगरांव पुलिस को इस बारे में अलर्ट कर दिया। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस ड्राइवर आदेश कुमार से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एडीसीपी 3 परमजीत सिंह पन्नू ने कहा कि पुलिस ने ड्राइवर आदेश कुमार से लुटेरों के बारे में पूछताछ की है। पुलिस आरोपियों का हुलिया जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस आस-पास की बिल्डिंगों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालने में जुटी हुई है। मुल्लॉपुर और जगरांव पुलिस को भी सूचना दे दी गई है ताकि वह नाकाबंदी कर वेंटों कार के बारे में पता लगा सके। जांच की जा रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें