चार वर्षों से युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। शादी करने से इंकार करने पर रेप का केस। मामला पंजाब के अबोहर (फिरोजपुर) का है।
एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने के मामले में थाना नंबर एक की पुलिस ने ढाणी कड़ाका सिंह निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि ढाणी कड़ाका सिंह निवासी कंवर प्रितपाल सिंह चार वर्षों से उसे शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। बाद में उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।