फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री कैंप के साथ लगते मोहल्ले में दिखे दो संदिग्ध

Sat, 23 Jan 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोलेवाल स्थित मिलिट्री कैंप के पीछे बसे मोहल्ला भगवान नगर में शुक्रवार देर रात दो संदिग्ध लोगों को देखा गया। दोनों संदिग्ध वार्ड नंबर 71 के पार्षद अर्जुन सिंह चीमा के घर में घुसे थे। उन्होंने पीठ पर पिट्ठू बैग टांगे हुए थे। हालांकि पार्षद की तरफ से पुलिस को शनिवार सुबह ही सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने बंद पड़ी फैक्टिरयों और घरों की जांच की। इस दौरान डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव सहित कई बड़े अधिकारी और करीब दस थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी। दोनों संदिग्ध पार्षद अर्जुन सिंह चीमा के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज आर्मी अधिकारियों को भी भेज दी है। मिलिट्री कैंप के बाहर भी सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस की जानकारी पर आर्मी ने मिलिट्री कैंप के अंदर रिहायशी इलाके में भी सर्च अभियान चलाया।

इलाका पार्षद अर्जुन सिंह चीमा ने बताया कि घर के सामने ही उनकी फैक्टरी है। देर रात करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर पिट्ठू बैग टांगे हुए दो युवक देखे गए। इलाके में शोर मच गया तो दोनों वहां से मिलिट्री कैंप वाली दीवार की तरफ भाग निकले। इसके बाद मामला शांत हो गया। देर रात करीब ढाई बजे दोनों संदिग्ध फिर से उनके घर में दाखिल हुए और खिड़की उखाड़ने की कोशिश की। जब तक उन्हें पता चलता, दोनों संदिग्ध फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने सुबह पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें पिट्ठू बैग टांगे हुए सिर पर टोपी पहने दो लंबे युवक दिख रहे थे। मिलिट्री कैंप के बिल्कुल साथ लगती गली में संदिग्धों को देखने के कारण पुलिस हरकत में आई और डीसीपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे इलाके को सील कर दिया और हर घर की तलाशी ली। दो संदिग्ध दिखने के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है, ताकि गणतंत्र दिवस पर कोई अनहोनी न हो।  
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने कहा कि संदिग्ध देखे जाने जैसी कोई बात नहीं है। यह सर्च अभियान पुलिस की रुटीन चेकिंग थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें