फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार मारकर एक्टिवा सवार को लूटा

Wed, 11 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों ने मंगलवार की देर शाम को आंधी का फायदा उठाते हुए एक्टिवा सवार को किचलू नगर इलाके में लूट लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। आरोपी उससे कुछ और लूट पाते पीड़ित वहां से भाग निकला। पीड़ित ने इसकी शिकायत पीएयू की पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
किचलू नगर इलाके में रहने करण अरोड़ा ने बताया उसकी चौड़ा बाजार में नाथ दी हट्टी के नाम से कपड़े की दुकान है।

वह रोजाना देर शाम को दुकान बंद कर एक्टिवा पर सवार होकर  घर जाते हैं। मंगलवार की शाम को आंधी तूफान के कारण मौसम कुछ खराब हो गया। इसी दौरान करण अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर के लिए निकल गए। किचलू नगर के पास एक युवक अचानक से उसकी एक्टिवा के आगे आ गया। वह उसे साइड में ले गया। वहां पहले से मुंह बांधे युवक खड़ा था। उसने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उससे मोबाइल फोन और पर्स छीना। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। वह उसे धक्का देकर फरार होने लगा तो आरोपी ने पीछे से तेजधार हथियार मारा। जो उसके हेलमेट में ही घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह किसी तरह बचकर निकल गया। जांच अधिकारी किचलू नगर चौकी के इंचार्ज ने कहा कि मामले की शिकायत मिल चुकी है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें