फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सरकारी सीमेंट और लकड़ी पकड़ी, दो भाई हिरासत में

Wed, 11 May 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत चौकी जंबाला के करास्ट गांव में दो भाइयों के घर से साढ़े 47 बैग सरकारी सीमेंट और चीड़ के पेड़ के पांच स्लीपर बरामद किए हैं। पांचों स्लीपरों पर वन विभाग की मुहर लगी है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मौके से बरामद सरकारी सीमेंट और स्लीपर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने सीमेंट और लकड़ी बरामदगी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस और सीआईडी की टीम ने देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर नरेश कुमार और उसके भाई सुरेश कुमार पुत्र विधि चंद निवासी करास्ट, चौकी जंबाला के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने नरेश कुमार के घर से साढ़े 25 बैग सरकारी सीमेंट और चीड़ पेड़ के पांच सरकारी स्लीपर बरामद किए। वहीं सुरेश कुमार के घर से 22 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद हुए हैं।

पुलिस ने सरकारी सीमेंट और स्लीपर को जब्त कर लिया है, जबकि दोनों भाइयों नरेश कुमार और सुरेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को पुलिस वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर बलदेव कुमार, एएसआई पवन कुमार, सीआईडी की टीम से लेडी कांस्टेबल शारदा कुमारी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और प्यार चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सरकारी सीमेंट और लकड़ी के स्लीपर बरामद किए हैं। सीमेंट और स्लीपर को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
-डा. शिव कुमार, एएसपी हमीरपुर।

सीआईडी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने करास्ट गांव से साढ़े 47 बैग सरकारी सीमेंट और पांच चीड़ के पेड़ के स्लीपर बरामद किए हैं। टीम मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

-सागर चंद, डीएसपी सीआईडी ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें