फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर कारिंदे 20 हजार रुपये लूटे

Fri, 01 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीखी (मानसा)
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
जिले के कस्बा भीखी में सुनाम रोड पर स्थित एक पंप से नकाबपोश लुटेरों ने पंप कारिंदे को जख्मी करके उससे नगदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या चार थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना भीखी की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भीखी के अग्रवाल नामक उक्त पेट्रोल पंप पर वीरवार की देर शाम मारुति कार में सवार चार युवक आए। चारों युवक मुंह पर कपड़े बांधे थे। पंप पर आते ही उक्त लोगों ने कारिंदे गुरदीप सिंह पर पिस्तौल तान ली व उससे कैश छीन लिया। इसके बाद किसी तेजधार हथियार से जख्मी करके कारिंदे गुरदीप सिंह घायल कर दिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देते हुए चारों फरार हो गए। 

जख्मी गुरदीप सिंह को भीखी के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गुरदीप सिंह ने बताया कि नकाबपोश लुटेरे उससे करीब बीस हजार रुपये छीनकर ले गए है। गुरदीप सिंह की दाई बाजू में चोट आई है। उधर, थाना भीखी के प्रभारी बूटा सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी जिस गाड़ी में आए थे, उसकी फोटो आदि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें