फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार

Mon, 25 Jan 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना पीएयू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना और अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक्टिवा, छह मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को ऋषि नगर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हैबोवाल के मोहल्ला जैन नगर निवासी बलदेव सिंह उर्फ रिंकू और जगदेव सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के सरगना गांव जैनपुर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ लाडी और गांव बसैमी निवासी महिंदर पाल की तलाश में छापामारी कर रही है।

एसीपी वेस्ट रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि थाना पीएयू की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। आरोपी वहां से मोटरसाइकिल पर गुजर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को रोक लिया। पुलिस ने आरोपियों से कागजात की मांग की, लेकिन आरोपी जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि मोटरसाइकिल को उन्होंने कुछ समय पहले ही हैबोवाल इलाके से लूटा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक एक्टिवा भी बरामद किया है, जो नहर रोड से दंपति से लूटा गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना लाडी है। उन सबने मिलकर मुल्लांपुर और अन्य जगहों पर करीब 24 वारदात को अंजाम दिया है। एसीपी रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि आरोपी सामान लूटने के बाद उसे सस्ते भाव में बेच देते थे। मिलने वाले पैसे से नशा कर लेते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें