फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगता भाईका में सुखमणी साहिब के 39 पावन अंगों की बेअदबी

Sun, 26 Jun 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
जिले के भगता भाईका में शनिवार देर रात को दोबारा किसी शरारती तत्वों ने सुखमणी साहिब के 39 पावन अंगों की बेअदबी कर ली। इन अंगों को भगता की गलियों के बाहर फेंका गया है। इन पर नरेंद्र मोदी और आरएसएस जिंदाबाद के नारे लिखने के साथ-साथ भद्दी शब्दावली लिखी हुई थी। 
विज्ञापन


इस घटना का पता चलते ही लोगों में रोष फैल गया। भगता में पांच दिन पहले हुई गुटका साहिब की बेअदबी की घटना के आरोपियों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई कि आरोपियों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

भगता भाईका की कॉलोनी भाई बहलों की एक गली में सुखमणी साहिब के 39 अंगों की बेअदबी की गई। इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंच रोष जताया। उन्होंने पावन अंगों को तख्त श्री दमदमा साहिब भेज दिया है। बेअदबी किए हुए अंगों पर हिंदी में आरोपियों ने नरेंद्र मोदी, आरएसएस जिंदाबाद और भद्दी शब्दावली लिखी गई थी। इसके साथ ही कई अंगों पर पैन से लकीरें मारी गईं थी। इससे साबित होता है कि शरारती तत्व जानबूझकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस भी यह मानकर चल रही है कि इस तरह की घटनाओं को सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया जा रहा है। एसएसपी स्वपन शर्मा का कहना था कि दोनों घटनाओं के आरोपी एक ही हैं। वह जानबूझकर शांतमई माहौल को खराब करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रामपुरा फूल के डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने कहा कि आप ऐसी घटनाओं को क्यों हाईलाइट कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें