फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव का द एंड: 11 महीने पहले शादी...पति ने भाईयों के साथ मिलकर भावना के साथ किया ऐसा काम, फिर गढ़ी झूठी कहानी

Tue, 06 Jan 2026 02:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले पति ने उस पत्नी की हत्या कर दी, जिससे उसने 11 महीने पहले शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन अब उसी पति ने पत्नी को दर्दनाक मौत दे दी। घटना पंजाब के लुधियाना की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार में जीने मरने की कसमे खाने वाले एक पति ने शादी के 11 महीने बाद ही अपने दो भाईयों के साथ मिल अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने उसकी हत्या कर दी जिसे वह प्रेम करने के साथ साथ 11 महीने पहले ही शादी के बंधन में बांध कर लाया था। आरोपी ने बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ी और ससुरालियों को सूचना दी कि उनकी बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतका की पहचान भावना (25) के रूप में हुई है। भावना के परिवार वाले पहुंचे तो उन्हें शक हुआ। गले पर निशान देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक उनकी बेटी की गला दबा कर हत्या की गई है। जांच के बाद थाना जमालपुर की पुलिस ने इस मामले में होशियारपुर के गांव हाजीपुर निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर मुंडियां कलां स्थित न्यू गुरु नानक नगर निवासी पति राहुल गोदारा, उसके भाई रोहित और रिंकू गोदारा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रोहित और रिंकू दोनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

परमिंदर सिंह के मुताबिक आरोपी राहुल ने उनकी बेटी से मार्च 2025 को प्रेम विवाह किया था। हालांकि कई परिवार वाले इसमें राजी नहीं थे, लेकिन बेटी की खुशी के चलते सब मान गए और धूमधाम से शादी की गई। शादी के कुछ समय बीतने के बाद ही आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर भावना को परेशान करना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट करते थे। भावना ने कई बार परिवार वालों को बताया, लेकिन हर बार आरोपी माफी मांग लेता था और आगे से ऐसा न करने की बात करते थे। 
विज्ञापन


पांच जनवरी को आरोपियों ने भावना की गला दबा कर हत्या कर दी। परिवार वालों को सूचना दी कि भावना की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही जब वह पहुंचे तो उन्होंने शव देखा तो गले पर निशान थे। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया और आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी राहुल के भाई अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें