फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: गुरुघर में बच्ची के सामने ग्रंथी ने उतारे कपड़े... करने लगा गंदी हरकत, मासूम ने भागकर बचाई जान

Thu, 26 Jun 2025 07:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना के जगरांव में गुरुद्वारा के ग्रंथी ने बच्ची के साथ गंदी हरकत की। बच्ची अन्य बच्चों के साथ गुरुघर में माथा टेकने आई थी। बच्ची को देख ग्रंथी की नीयत बदल गई। 
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुघर में बच्ची के साथ गुरुद्वारा के ग्रंथी ने गंदी हरकत कर दी। आरोपी ग्रंथी ने न तो गुरुघर की मर्यादा को बनाए रखा न ही बच्ची की उम्र की लिहाज किया। आरोपी ने बच्ची के सामने अपने कपड़े उतार दिए और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। यह देख बच्ची घबरा गई और आरोपी से खुद को बचाने के लिए वहां से भाग निकली। बच्ची गुरुद्वारा में माथा टेकने गई थी। 

विज्ञापन


घटना लुधियाना के सिधवां बेट स्थित गुरुद्वारा साहिब भैणी आरिया की है। गुरुद्वारा में नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ग्रंथी गुरचरण सिंह पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गुरचरण सिंह दुगरी लुधियाना का रहने वाला है और वर्तमान में गुरुद्वारा साहिब भैणी आरिया में रह रहा था।

घटना मंगलवार की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़िता अन्य बच्चों के साथ रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थी। बच्ची ने घर आकर परिजनों को बताया कि जब वह बड़े गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई, तो वहां बाबा ने अपने कपड़े उतार दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। वह डर कर दूसरे दरवाजे से भागकर घर आ गई।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामला गंभीर देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना सिधवां बेट में धारा 62, 64 बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया। थाना सिधवां बेट के इंचार्ज हीरा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बदमाश न पंजाब छोड़ रहे न बदमाशी: टोल प्लाजा पर धांय-धांय, बिना नंबर की क्रेटा कार सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, Video

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें