अमृतसर के बार्डर इलाके से हेरोइन की तस्करी कर महानगर में सप्लाई करने
वाले गैंगस्टर मोहिनी गागट के साथी दरबारा सिंह को थाना डिवीजन पांच की
पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम
हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दरबारा सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत
मामला दर्ज कर शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के
पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई
है।
थाना डिवीजन पांच कीचौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज सबइंस्पेक्टर
नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को मिड्डा चौक पर नाकाबंदी कर रखी
थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी वहां से गुजर रहा है और हेरोइन की
सप्लाई करने जा रहा है। आरोपी मनोहर नगर फाटकों की तरफ से आ रहा था। वह
पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
सबइंस्पेक्टर के
मुताबिक आरोपी गैंगस्टर मोहिनी का नजदीकी साथी रहा है। आरोपी के खिलाफ
पहले से कई मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ हेरोइन और नशीला
पाउडर तस्करी का मामला भी दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह
अमृतसर बार्डर इलाके से सस्ते भाव में हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। पुलिस
आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी नशीला पदार्थ किससे
लाता था।