फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली दस्तावेजों से जमानत करवाने वाले काबू

Thu, 21 Jan 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जाली दस्तावेज बनाकर अपराधियों की जमानत देने वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जाली आधार कार्ड, लाइसेंस और अन्य सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बालियों के बलवंत सिंह और गांव अजनोल के गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


फरार आरोपी परमजीत सिंह और कुलवंत सिंह हैं।  थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जाली दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया।

जानकारी के अनुसार कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को सूचना मिली कि कचहरी में कुछ युवक घूम रहे हैं, जो जाली दस्तावेजों पर अपराधियों की जमानत करवाते हैं। पुलिस ने गगनदीप और बलवंत सिंह को काबू कर लिया। उनके कब्जे से जाली दस्तावेज बरामद हुए। एएसआई विपन कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह परमजीत सिंह और कुलवंत सिंह से दस्तावेज बनवाते थे। वही उन्हें लाइसेंस, वोटरकार्ड और आधार कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज बनाकर देते थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह हार्डकोर अपराधियों की जमानतें भी दे चुके हैं। गगनदीप और बलवंत पहले किसी पटवारी के पास प्राइवेट तौर पर लगे हुए थे। करप्शन के मामले में उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। इसके बाद से उन्होंने यह काम शुरू कर लिया। एएसआई विपिन कुमार ने कहा कि आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। उनसे पूछताछ चल रही है और अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें