फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर से 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 05 Jul 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांधी मार्केट स्थित तुलसी ज्वैलर्स के संचालक धीरज बांसल से 77 लाख रुपये के जेवर खरीदकर ठगी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन दंपतियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उनकी पहचान रजनीश गर्ग, मुनीश गर्ग, मेघा गर्ग पत्नी मुनीश गर्ग, स्तुति गर्ग पत्नी रजनीश गर्ग निवासी गांव किली निहाल सिंह वाला जिला बठिंडा, सपना पत्नी रजिंदर कुमार, रजिंदर कुमार निवासी जैतो के तौैर पर हुई है। 

पुलिस को दी शिकायत में ज्वेलर धीरज बांसल ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों ने साजिश के तहत उन्हें विश्वास में लेकर उनसे विभिन्न दिनों में 77 लाख के जेेवर खरीद लिए। इसके बदले आरोपियों ने उसे चेक भी दिए लेकिन जब उसने चेक संबंधित बैंक में लगाए तो वह बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की ईओ विंग शाखा ने शिकायत मिलने पर इस पूरे मामले की जांच की तो सामने आया कि आरोपियों ने साजिश के तहत ठगी की है।  

ईओ विंग की जांच के बाद पुलिस ने थाना कोतवाली में उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें