फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: बाप-बेटे समेत चार लुटेरे गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ियों को बनाते थे निशाना, दो पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज

Wed, 15 Sep 2021 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने चोरी की कई कारें हरियाणा-राजस्थान में भी बेची हैं। इसके अलावा पंजाब के कई जिलों में भी चोरी की कारें बेची हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपियों से चार कारें बरामद हुई हैं, जिसमें से दो लुधियाना से लूटी गई थीं, जबकि दो अन्य जिलों से चोरी की गई थीं। आरोपी बाप-बेटे पर 50 से ज्यादा वाहन चोरी और लूट के मामले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के पाश इलाके सराभा नगर से कुछ दिनों में हुई कार लूट की दो वारदातों में कमिश्नरेट पुलिस ने बाप-बेटे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। आरोपियों से चोरी की दो इंडिगो कार, जिसमें सवार होकर आरोपियों ने ब्रेजा और स्कार्पियों कार लूटी थी, के अलावा ब्रेजा और स्कॉर्पियो भी बरामद की है। इसके साथ ही पिस्तौल, सोने के गहने, फोन और अन्य सामान भी बरामद किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर

आरोपियों की पहचान फिरोजपुर गोल बाग सिटी निवासी सुरजीत सिंह उर्फ मक्खन, उसके बेटे पूर्ण सिंह उर्फ पन्नू, न्यू आजादी जीरा गेट निवासी साहिब सिंह उर्फ साबा और फतेहगढ़ चूड़िया स्थित आकाश एवेन्यू निवासी सोबर के तौर पर हुई है। फिरोजपुर के गांव कालूवाल निवासी लखविंदर सिंह की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
एडीसीपी-3 समीर वर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को सौरव पत्नी और बेटे के साथ दूध लेने गया था तो रात के समय आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर कार लूट ली थी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस फिरोजपुर रवाना हुई। इसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कारें बरामद की गईं। पूछताछ में पता चला कि सुरजीत सिंह और उसका बेटा पूर्ण सिंह फिरोजपुर जेल में बंद थे। वहां उनकी मुलाकात आरोपी साहिब सिंह के साथ हुई। तीनों जेल से जमानत पर बाहर आए और लूटपाट करना शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह

चोरी की कारों में की थी लूट की वारदातें
आरोपियों से बरामद की गई एक इंडिगो कार अमृतसर रोड तरनतारन से चोरी की गई थी और दूसरी कार कपूरथला से। कार चोरी करने और लूटने के बाद आरोपी उन पर जाली नंबर प्लेट लगा देते थे। आरोपियों ने ब्रेजा कार लूटने के बाद इसे अमृतसर निवासी सोबर रंधावा को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को पकड़ा तो ब्रेजा कार के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने अमृतसर में छापा मारकर सोबर रंधावा को उठाया और उसके कब्जे से ब्रेजा कार बरामद कर ली। ऐसे ही स्कॉर्पियो कार साहिब सिंह के पास थी, जिसने कार को खेत में बने मोटर वाले कमरे में छिपाकर रखी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें