गांव जय सिंह वाला में रंजिश को गांव के ही लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल हुए सुखमंदर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना संगत पुलिस ने हमलावर बिंदर सिंह, संदीप सिंह निवासी गांव जय सिंह वाला, रविदीप सिंह निवासी गांव दान सिंह वाला और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि घायल सुखमंदर सिंह गांव के ही गुरजंट सिंह के खेतों में काम करता है। गांव के बिंदर सिंह व संदीप से खेत मालिक का झगड़ा चलता है।
इसी रंजिश में आरोपियों ने सुखमंदर सिंह के साथ मारपीट कर गोली मार दी। खेत मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।