फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में व्यक्ति की हत्या: हमलवारों ने गोलियों से भूना, तीन बच्चों का पिता था गगनदीप

Mon, 05 Jan 2026 05:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

लुधियाना के जगरांव में दिनदहाड़े व्यक्ति को गोलियों से भून दिया गया। हमलवारों ने तीन बच्चों के पिता पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव के गांव मानूके में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह (32) पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों का पिता था।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह गांव के ही एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते सोमवार को गांव की अनाज मंडी के पास हथियारबंद हमलावरों के एक समूह ने उस पर गोलियां चला दीं। बचने के लिए गगनदीप खेतों की तरफ भागा, लेकिन गोलियां लगने से वह खून से लथपथ गिर पड़ा। घटना के बाद गगनदीप को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगरांव सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हठूर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी रंजिश के कारण ही उनके बेटे की हत्या की गई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें